Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
24 Oct, 2026

अन्नानगर बिजली संकट पर मंत्री सारंग सख्त, झुग्गियों में स्थायी कनेक्शन की तैयारी

भोपाल के अन्नानगर में तीन दिन बिजली गुल रहने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने अधिकारियों को स्थायी समाधान के निर्देश दिए। अगले तीन से पांच महीने में झुग्गी बस्तियों में खंभे लगाकर स्थायी कनेक्शन देने की योजना है।

भोपाल, 24 अक्टूबर।

राजधानी के अन्नानगर क्षेत्र में तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के मामले में मंत्री विश्वास सारंग ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने शनिवार को चार विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली संकट का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में अन्नानगर सहित भेल क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में बिजली आपूर्ति सुचारु बनाने और स्थायी कनेक्शन देने की योजना पर चर्चा हुई।

बिजली कटौती के विरोध में किया था चक्काजाम

शुक्रवार रात बिजली नहीं होने से नाराज अन्नानगर के रहवासियों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया था। इससे भेल दशहरा मैदान, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय और अंतरराज्यीय बस टर्मिनल को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। रहवासियों का कहना था कि बकाया राशि का हवाला देकर बिजली काटी गई, जिससे बच्चों की पढ़ाई और रात में आराम करने में परेशानी हुई।

झुग्गी बस्तियों में लगाए जाएंगे बिजली के खंभे

बैठक में अन्नानगर, विकास नगर और अन्य झुग्गी बस्तियों में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने पर सहमति बनी। योजना के तहत अगले तीन से पांच महीने में बिजली कंपनी के माध्यम से क्षेत्र में बिजली के खंभे लगाए जाएंगे और रहवासियों को स्थायी बिजली कनेक्शन देने की तैयारी है।

सुदामा नगर, बुद्ध विहार, अन्नानगर और विकास नगर सहित भेल क्षेत्र की बस्तियों में बिजली समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर दिया गया।

अधिकारी करेंगे व्यवस्था की निगरानी

बिजली आपूर्ति की निगरानी अपर जिला मजिस्ट्रेट, अनुविभागीय मजिस्ट्रेट, भेल और मध्य प्रदेश बिजली विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में बिजली कटौती से लोगों को इस तरह की परेशानी न हो और आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़