रांची, 24 अक्टूबर।
झारखंड पुलिस की मेजबानी में रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के तहत शनिवार को रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धाओं के पहले चरण के परिणाम जारी किए गए। इन मुकाबलों में विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रिकर्व मिक्स टीम स्पर्धा में सीआईएसएफ के नितिन कुमार यादव और बासंती महतो ने 2673 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। असम राइफल्स की अकोइजाम अमरजीत और प्रोमिला दैमारी की जोड़ी 2649 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। बीएसएफ के चमन सिंह और गुंजन कुमारी ने 2633 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
इंडियन राउंड मिक्स टीम में उत्तर प्रदेश पुलिस के सौरभ मौर्य और दीपिका पांडेय ने 1327 अंकों के साथ बाजी मारी। महाराष्ट्र पुलिस के अतुल लक्ष्मण पाटिल और अनुराधा लक्ष्मण पाटिल 1311 अंक लेकर दूसरे, जबकि बीएसएफ के सुनील कुमार और प्रतीक्षा 1301 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
कंपाउंड मिक्स टीम स्पर्धा में सीआरपीएफ के भगवान दास और अंशु ने 1396 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। राजस्थान पुलिस के रजत चौहान और प्रियंका मीणा 1391 अंकों के साथ दूसरे तथा महाराष्ट्र पुलिस के संदीप सुनील यादव और रेखा सखाराम लांडकर 1389 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।














