नई दिल्ली, 26 अक्टूबर।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई। इसके बावजूद सोने के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना 1,42,570 से 1,42,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,690 से 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रही। दिल्ली में चांदी 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में दोनों श्रेणियों की कीमतें क्रमशः 1,42,570 रुपये और 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गईं। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,42,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
चेन्नई और कोलकाता में भी सोने की कीमतें मुंबई के समान रहीं। दोनों शहरों में 24 कैरेट सोना 1,42,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।
भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,42,720 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,620 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,30,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,42,570 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,30,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इन शहरों में भी सोने की कीमतों में मामूली कमजोरी दर्ज की गई।














