Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
24 Oct, 2026

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे, रविवार को ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में होंगे शामिल

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह रविवार को नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे।

वाराणसी, 24 अक्टूबर।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री शैलेष पांडेय सहित अन्य नेता शामिल रहे।

रविवार को एयर शो के समापन समारोह में होंगे शामिल

हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद रक्षामंत्री शहर के लिए रवाना हो गए। वह रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय वायुसेना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी विशेष मौजूदगी रहेगी।

मंदिरों में करेंगे दर्शन-पूजन

वाराणसी प्रवास के दौरान राजनाथ सिंह शनिवार को श्री संकटमोचन मंदिर और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह छावनी क्षेत्र स्थित 39 जीटीसी परिसर के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़