Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
24 Oct, 2026

सूरजपुर की रेड नदी में बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों समेत चार की डूबने से मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सरस्वतीपुर में रेड नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग सगे भाइयों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

सूरजपुर, 24 अक्टूबर।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के सरस्वतीपुर में शनिवार को रेड नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे नाबालिग भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दोनों भाइयों के मौसा और मौसेरे भाई भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चारों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए।

भाइयों को बचाने नदी में उतरे थे मौसा और मौसेरा भाई

पुलिस के अनुसार, बिहार निवासी 13 वर्षीय गोपाल और 15 वर्षीय कृष्ण गोपाल दशहरा की छुट्टियों में सूरजपुर स्थित अपने मौसा के घर आए थे। शनिवार को दोनों भाई अपने 45 वर्षीय मौसा विवेक सिंह और 20 वर्षीय मौसेरे भाई अभिजीत के साथ सरस्वतीपुर की रेड नदी में नहाने पहुंचे थे।

नहाते समय दोनों नाबालिग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए अभिजीत और विवेक सिंह भी नदी में उतर गए। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण चारों डूब गए।

बचाव अभियान चलाकर निकाले गए शव

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय निवासी मनीष सिंह के अनुसार, सूचना मिलने पर वह अपने तीन साथियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। नदी में एक शव पानी के ऊपर दिखाई दे रहा था। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम की मदद से अन्य तीन शव भी बाहर निकाले गए।

मृतकों की पहचान गोपाल (13), कृष्ण गोपाल (15), अभिजीत (20) और विवेक सिंह (45) के रूप में हुई है। दोनों नाबालिग भाई बिहार के निवासी थे, जबकि अभिजीत और विवेक सिंह सूरजपुर के रहने वाले थे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

तहसीलदार सूर्यकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से नदी में नहाते समय सावधानी बरतने और पानी की गहराई तथा बहाव की जानकारी के बिना नदी में नहीं उतरने की अपील की है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़