Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

फिरोजाबाद में टेशू-झिझियां विसर्जन के दौरान कार का कहर, दो किशोरियों समेत चार की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टेशू-झिझियां विसर्जन के लिए जुटे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, हादसे में चार लोगों की मौत और आठ लोग घायल हुए हैं।

फिरोजाबाद, 26 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। नसीरपुर थाना क्षेत्र के छटनपुर गांव में टेशू-झिझियां के विवाह के बाद विसर्जन के लिए जुटे ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मृतकों में दो किशोरियां शामिल हैं। हादसे में करीब आठ लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, शरद पूर्णिमा के अवसर पर गांव में टेशू-झिझियां का विवाह संपन्न होने के बाद लड़कियां सड़क किनारे स्थित कुएं में विसर्जन करने पहुंची थीं। इसी दौरान तेज गति से आई कार ने वहां मौजूद लड़कियों और अन्य ग्रामीणों को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा।

ग्रामीणों ने कार का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने दोबारा लोगों को टक्कर मार दी और भागने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और उसमें सवार चार लोगों को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उनकी पिटाई भी की। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने आकांक्षा (15), अंजली (15), दीपिका (19) और हरीश उर्फ सोनू (25) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में चंद्रवीर, उमाशंकर, धीरज, सोनू, मयंक, पूजा, मोहिनी और सुमन समेत अन्य लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, कार में दिल्ली निवासी इरफान, गुफरान, देवेश और जगदीश सवार थे। चारों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को उचित उपचार दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और आठ घायल हैं। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी चार लोगों की मौत और आठ अन्य के घायल होने की पुष्टि की।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़