Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

लखनऊ में कार पार्किंग विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ के सआदतगंज में कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया।

लखनऊ, 26 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता और पुत्र के साथ परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल है। घटना सोमवार सुबह की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 10 बजे नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला में बरगद के पेड़ के पास खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और ऋषभ शुक्ला ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से शिवाजी तिवारी (65) और उनके भाई शिवेंद्र तिवारी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। शिवाजी के बेटे सुयश तिवारी के सिर में गोली लगी, वहीं शंभू के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुयश ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपित ऋषभ शुक्ला को हिरासत में लेकर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और चार खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवाजी तिवारी अपने घर के बाहर बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनवाना चाहते थे। इसे लेकर ऋषभ के परिवार को आपत्ति थी। सोमवार को खाली जगह पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ, जो गोलीबारी में बदल गया और एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, सुयश तिवारी की शादी अगले महीने होने वाली थी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़