Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राष्ट्रीय खेल
26 Oct, 2026

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का जलवा, दीपिका को स्वर्ण और प्रशांत को रजत

चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की दीपिका शर्मा और प्रशांत कुमार ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

भोपाल, 26 अक्टूबर।

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-20 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में दीपिका शर्मा ने 9 मिनट 52.58 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, बालक अंडर-20 वर्ग की 5000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में प्रशांत कुमार ने 19 मिनट 55.56 सेकंड में दूरी पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दीपिका शर्मा और प्रशांत कुमार को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी प्रतिभा, मेहनत और नियमित अभ्यास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। खिलाड़ियों की इन सफलताओं से अन्य युवाओं को खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़