Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
26 Oct, 2026

सेनाओं के लिए 2.12 लाख करोड़ के सैन्य उपकरण खरीदने को मंजूरी, 82 प्रतिशत खरीद भारतीय कंपनियों से

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सेनाओं के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है, जिसमें करीब 82 प्रतिशत खरीद भारतीय उद्योगों से की जाएगी।

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर।

भारतीय सेनाओं की युद्धक क्षमता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 2.12 लाख करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में विभिन्न पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई। कुल प्रस्तावित खरीद में करीब 82 प्रतिशत उपकरण भारतीय उद्योगों से खरीदे जाएंगे।

इस मंजूरी के तहत थल सेना के लिए उच्च गतिशीलता वाले वाहन, स्वचालित ट्रैक आधारित तोप प्रणाली, गन शॉट रिस्पॉन्स सिस्टम, हल्के बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर, कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली और कई प्रकार के निगरानी व मानवरहित हवाई उपकरण खरीदे जाएंगे। इनमें लंबी दूरी के ड्रोन, निगरानी मानवरहित विमान और एकीकृत निगरानी एवं हमला प्रणालियां भी शामिल हैं।

उच्च गतिशीलता वाले वाहन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सेना की आवाजाही और रसद व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। स्वचालित ट्रैक आधारित तोप प्रणाली से मशीनीकृत सैन्य टुकड़ियों की गतिशीलता और मारक क्षमता बढ़ेगी। गन शॉट रिस्पॉन्स सिस्टम सैनिकों को वास्तविक समय में परिस्थितियों की जानकारी उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

हल्के बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल थल सेना और वायु सेना टोही, निगरानी, युद्धक अभियानों, सैनिकों की खोज एवं बचाव तथा आपदा राहत जैसे कार्यों में कर सकेंगी। कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली छोटे आकार के नए हवाई खतरों से निपटने में मदद करेगी। निगरानी मानवरहित विमान और ड्रोन प्रणालियां युद्धक्षेत्र में निगरानी तथा लक्ष्य निर्धारित करने की क्षमता बढ़ाएंगी।

नौसेना के लिए सक्रिय बाहरी प्रलोभक प्रणाली और अन्य बड़े नौसैनिक प्लेटफॉर्म की खरीद को भी मंजूरी दी गई है। सक्रिय बाहरी प्रलोभक प्रणाली आधुनिक दुश्मन पोतरोधी मिसाइलों से बचाव की क्षमता मजबूत करेगी। देश में डिजाइन और निर्मित बड़े नौसैनिक प्लेटफॉर्म आधुनिक युद्धक सुविधाओं से लैस होंगे।

वायु सेना के लिए हेलीकॉप्टर आधारित वायु रक्षा प्रणाली, हथियार और मोबाइल एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार खरीदने की स्वीकृति दी गई है। विशेष उपयोगिता हेलीकॉप्टर से वायु परिवहन की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। वहीं, एक्स-बैंड डॉप्लर रडार अग्रिम क्षेत्रों में स्थानीय मौसम की उच्च गुणवत्ता वाली निगरानी उपलब्ध कराएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़