Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
26 Oct, 2026

गांधी परिवार के नेतृत्व पर शेखावत का हमला, बोले- कांग्रेस पर हावी मानसिक दिवालियापन

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा और आंदोलन की मंशा स्पष्ट करने की मांग की।

जोधपुर, 26 अक्टूबर।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में गांधी परिवार के नेतृत्व का मानसिक दिवालियापन अब पूरी पार्टी में दिखाई दे रहा है।

सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए शेखावत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की अभद्र टिप्पणियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी की मां के बारे में पहले की गई टिप्पणी के बाद अब उनके दिवंगत पिता को लेकर ऐसी बात कहना कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस में वास्तविक नेतृत्व गांधी परिवार के पास है। उनके अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय या प्रदेश अध्यक्ष के बजाय गांधी परिवार ही नेतृत्व की मुख्य भूमिका में रहता है। उन्होंने दावा किया कि नेतृत्व की यह स्थिति अब पूरी कांग्रेस में दिखाई दे रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रत्येक राजनीतिक दल को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपने मुद्दे जनता के सामने रखने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस से अपने आंदोलन के उद्देश्य को स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने दिल्ली में पहले भी अराजकता फैलाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाया।

शेखावत ने आंदोलन में शामिल कुछ संगठनों और व्यक्तियों की विचारधारा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समूह भारत विरोधी और देश के विभाजन की मानसिकता रखते हैं। उन्होंने बांग्लादेश का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग वहां के घटनाक्रम से प्रेरणा लेकर भारत में अराजकता के जरिए शासन व्यवस्था बदलना चाहते हैं।

उन्होंने प्रशांत भूषण जैसे लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि संसद के बजाय सड़क पर देश के भविष्य का फैसला करने जैसी बातें लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सवाल खड़े करती हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़