ऐसा पहले भी हुआ है कि एक ही दरवाजे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के माननीय एक साथ आशीर्वाद प्राप्त करते दिखाई दिए हैं। पिछले दिनों एक संत के दरबार में सत्ताधारी दल के माननीय और विपक्ष के माननीय एक साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे। अब यह समय के गर्भ में है कि महाराज जी ने किसे सत्ता में रहने और किसे विपक्ष में बैठने का आशीर्वाद दिया है।














