कोकराझाड़, 26 अक्टूबर।
असम के पर्वतझोरा क्षेत्र के बालापारा पार्ट-1 गांव में रविवार देर रात एक व्यक्ति की कथित तौर पर उसके बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पुत्र मंजूर अली को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मंजूर अली ने अपने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था। हमले में गंभीर रूप से घायल पिता को परिजन इलाज के लिए कोकराझाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए।
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की सलाह दी। हालांकि, गुवाहाटी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मंजूर अली को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।














