Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

जयपुर के होटल में जुए का पर्दाफाश, मैनेजर समेत आठ गिरफ्तार; नकदी और ताश बरामद

जयपुर के होटल जिनेंद्र पैलेस में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने सात जुआरियों और मैनेजर को गिरफ्तार कर 69,780 रुपये सहित ताश के पत्ते और हिसाब-किताब का सामान जब्त किया।

जयपुर, 26 अक्टूबर।

जयपुर के कांतिनगर, बनीपार्क स्थित होटल जिनेंद्र पैलेस में जुआ खेलने के मामले में सिंधी कैंप थाना पुलिस ने सात जुआरियों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 69 हजार 780 रुपये की नकदी, 156 ताश के पत्ते, हिसाब-किताब की डायरी, रजिस्टर, पेन और दो कैलकुलेटर बरामद किए।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि होटलों में चल रही अवैध गतिविधियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। इसी दौरान सिंधी कैंप थाना प्रभारी वंदना नरूला के नेतृत्व वाली टीम को सूचना मिली कि होटल के एक कमरे में मैनेजर की मिलीभगत से जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि होटल मैनेजर रोहित वर्मा जुआ खेलने वालों को कमरा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए जुआरियों की पहचान अक्षय प्रताप सिंह उर्फ लक्की (22), निवासी कुड़ी भगतासनी, जोधपुर; शिवराज (55), निवासी मानसरोवर, जयपुर; अमित गोयल (43), निवासी त्रिपोलिया बाजार, जोधपुर; श्याम सुंदर (25), निवासी श्याम नगर, जयपुर; विष्णु शर्मा (38), निवासी नाहरगढ़, जयपुर; किशन कुमार गुप्ता (39), निवासी करधनी, जयपुर और सत्यम भाटी (36), निवासी मंडोर, जोधपुर के रूप में हुई है।

होटल मैनेजर रोहित वर्मा (44) भी गिरफ्तार किया गया है। वह सांगानेर सदर, जयपुर का निवासी है और वर्तमान में कांतिनगर, सिंधी कैंप में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जुआरियों में तीन जोधपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपितों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पहले भी इसी होटल में आकर जुआ खेल चुके हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़