Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

ई-चालान के फर्जी लिंक से जयपुर में 4.40 लाख की साइबर ठगी

जयपुर के खोराबीसल थाना क्षेत्र में ई-चालान के फर्जी लिंक पर क्लिक करने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से कुल 4.40 लाख रुपये निकाल लिए गए।

जयपुर, 26 अक्टूबर।

राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोराबीसल थाना क्षेत्र में ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फर्जी संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से 4.10 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उनके बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से भी 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नांगल जैसा बोहरा निवासी 51 वर्षीय सुनील कुमार टेलर ने पुलिस को बताया कि 21 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर ई-चालान से संबंधित संदेश आया था। इसमें चालान का भुगतान करने के लिए एक लिंक दिया गया था। चालान की जानकारी लेने और भुगतान की प्रक्रिया समझने के लिए उन्होंने उस लिंक को खोल लिया।

आरोप है कि इसके बाद ठगों ने उनकी बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। 23 अक्टूबर की शाम उनके खाते से करीब 4.10 लाख रुपये निकल गए। कुछ देर बाद क्रेडिट कार्ड से भी 30 हजार रुपये की निकासी हो गई। मोबाइल पर रकम कटने के संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने रविवार शाम खोराबीसल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

साइबर ठग ई-चालान, लंबित चालान, वाहन की जानकारी अद्यतन करने और पंजीकरण प्रमाणपत्र व ड्राइविंग लाइसेंस के सत्यापन के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसके लिए फर्जी संदेश, लिंक और ई-मेल भेजे जाते हैं।

इन लिंक के माध्यम से लोगों को नकली वेबसाइट पर पहुंचाया जाता है, जहां उनकी बैंक संबंधी जानकारी चोरी होने का खतरा रहता है। कुछ मामलों में मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर उसकी सुरक्षा से भी समझौता किया जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़