Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

इटावा में पिता की हत्या का खुलासा, नाबालिग बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की थी वारदात

इटावा में प्रेम संबंधों का विरोध करने पर नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी और शव को बक्से में छिपाकर फरार हो गई, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इटावा, 26 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर (55) की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में हुई इस वारदात में आरोपितों ने हत्या के बाद शव को घर में रखे बक्से में छिपा दिया था।

पुलिस ने रविवार को घर के अंदर बक्से से श्याम सुंदर का शव बरामद किया था। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक की बड़ी बेटी काजल ने पिता की हत्या का संदेह उनके साथ रह रही छोटी बहन पर जताया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सर्विलांस की मदद से आरोपितों का पता लगाया।

जांच में सामने आया कि मृतक की छोटी बेटी अपने प्रेमी अभिलाष से फोन पर बातचीत करती थी। पुलिस ने बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर में दबिश देकर अभिलाष और नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह अभिलाष के साथ रहना चाहती थी, लेकिन पिता को उनके रिश्ते की जानकारी मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया था। इस दौरान पिता ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसी बात से नाराज होकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को बेटी ने चाय में नींद की गोली मिलाकर पिता को पिला दी। उनके सो जाने के बाद दोनों ने रस्सी से उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद चाकू से गला काटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं होने पर सिलबट्टे से चेहरे पर वार कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद दोनों ने शव को कंबल में लपेटकर बक्से में रख दिया और घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के पास से हत्या में इस्तेमाल सिलबट्टा, धारदार चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लड़की नाबालिग है, इसलिए उसे सुधार गृह भेजा गया है। उसका प्रेमी अभिलाष बालिग है और उसे जेल भेज दिया गया है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़