Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

जोधपुर में चार साल से फरार 10 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर जिले की भोजासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी समेत कई मामलों में चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर राशमी पुलिस के हवाले किया है।

जोधपुर, 26 अक्टूबर।

राजस्थान के फलोदी जिले में भोजासर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपित सुभाष विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपित चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाने में एनडीपीएस अधिनियम, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक फलोदी आदित्य काकड़े के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण, वृत्ताधिकारी भवानी सिंह और भोजासर थानाधिकारी जमील खान की देखरेख में पुलिस टीम ने तलाश शुरू की।

एएसआई गोरधनराम और उनकी टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भगवाननगर, भीयासर निवासी सुभाष विश्नोई को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए राशमी थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़