Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
26 Oct, 2026

पुणे में चलती इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, चालक की सतर्कता से 17 यात्रियों की बची जान

महाराष्ट्र के पुणे में स्वारगेट के पास चलती इलेक्ट्रिक बस में आग लगने के बाद चालक ने समय रहते बस रोककर सभी 17 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुणे, 26 अक्टूबर।

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार सुबह स्वारगेट इलाके में एक चलती इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। अपोलो अस्पताल के सामने हुई इस घटना के समय बस में 17 यात्री सवार थे। चालक ने तुरंत बस सड़क किनारे रोककर सभी यात्रियों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, राज्य परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस स्वारगेट की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। खतरे को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाई और बस रोककर यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा। सभी 17 यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में सहयोग किया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़