Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Oct, 2026

भोपाल में एक करोड़ अर्चन का भव्य आयोजन, 20 हजार कलश और दीपकों से जगमगाया लाल परेड ग्राउंड

शरद पूर्णिमा पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में एक करोड़ अर्चन का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालु और कई प्रमुख नेता शामिल हुए तथा यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए।

भोपाल, 26 अक्टूबर।

शरद पूर्णिमा के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में श्री राजराजेश्वरी कोटि हरिद्रा कुमकुम अर्चन यानी एक करोड़ अर्चन का भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। सद्गुरु देव रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में हो रहे इस अनुष्ठान में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन स्थल पर 20 हजार कलशों के ऊपर 20 हजार दीपक सजाए गए हैं, जिनकी रोशनी से पूरा पंडाल जगमगा उठा।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रहलाद सिंह पटेल और विश्वास सारंग सहित विधायक रामेश्वर शर्मा तथा सांसद आलोक शर्मा भी पहुंचे। मां राजराजेश्वरी की पूजा और हवन में इस्तेमाल होने वाली करीब 238 प्रकार की सामग्री देश के विभिन्न राज्यों और नेपाल से मंगाई गई है। श्रद्धालुओं को पूजन के लिए चावल का एक दाना भी अपने साथ लाने की जरूरत नहीं है। शाम छह बजे अनुष्ठान शुरू हुआ।

जीतू पटवारी ने बताया अद्भुत आयोजन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आयोजन को अद्भुत और अकल्पनीय बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार इतना विशाल और मनोहारी धार्मिक आयोजन देखा है। उनके अनुसार, हजारों लोग इस अनुष्ठान में शामिल होकर प्रदेश और देश की सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना कर रहे हैं। उन्होंने इसे भारतीय परंपरा, सभ्यता और अध्यात्म का प्रतीक बताया।

भोपाल की महापौर मालती राय ने कहा कि शहरवासियों को समिति के माध्यम से मां राजराजेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला है। उन्होंने भोपाल में इस आयोजन के लिए आभार जताया।

सात प्रमुख चौराहों पर यातायात बदला

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण सोमवार दोपहर तीन बजे से लाल परेड ग्राउंड और आसपास की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज चौराहा, लिली तिराहा, जिन्सी चौराहा, एमपी नगर चौराहा, रोशनपुरा और मछली घर क्षेत्र में जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जा रहा है। एंबुलेंस और दमकल जैसे आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के वैकल्पिक रास्ते

एमपी नगर और हबीबगंज से वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक और एयरपोर्ट जाने वाले वाहन लिंक रोड नंबर-1, रोशनपुरा, बाणगंगा और पॉलिटेक्निक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। हमीदिया रोड से रोशनपुरा जाने वाले वाहन संगम तिराहा, बजरिया, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, सुभाष ओवरब्रिज, डीबी मॉल और बोर्ड ऑफिस होकर जा सकेंगे।

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 और नादरा बस स्टैंड जाने वाले वाहन पॉलिटेक्निक, रेतघाट, रॉयल मार्केट और हमीदिया रोड का रास्ता अपना सकते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर-1 जाने के लिए सुभाष ओवरब्रिज, प्रभात चौराहा और 80 फीट रोड का मार्ग निर्धारित किया गया है। एयरपोर्ट और वीआईपी रोड जाने वाले वाहन लिंक रोड-1 से बाणगंगा होकर जा सकते हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़