Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Oct, 2026

कूनो में चीते पर ग्रामीणों का हमला, हालत गंभीर; मौत की खबर को अधिकारियों ने बताया गलत

कूनो नेशनल पार्क के एक चीते पर ग्रामीणों के हमले में गंभीर रूप से घायल होने की खबर है, हालांकि अधिकारियों ने उसकी मौत की सूचना को गलत बताया है।

भोपाल, 26 अक्टूबर।

कूनो नेशनल पार्क के एक चीते पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में चीता गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका उपचार किया जा रहा है। पार्क के फील्ड डायरेक्टर एवं आईएफएस अधिकारी उत्तम कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए चीते की मौत की खबर को गलत बताया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे दो चीते मुरैना जिले के बमोरी गांव में एक मकान के आंगन तक पहुंच गए थे। यहां बंधे गाय के दो बछड़ों का उन्होंने शिकार कर लिया। बछड़ों की आवाज सुनकर टपरी में सो रहे सोमलावीर सिंह और उनकी पत्नी की नींद खुल गई। चीतों को देखकर दंपती कुछ देर तक चुपचाप लेटे रहे और मौका मिलते ही वहां से भाग निकले। घटना में दोनों बछड़ों की मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी में ग्रामीणों द्वारा चीतों को जंगल की ओर खदेड़ने की बात सामने आई थी। सोमवार को चीते पर हमले और उसके गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई। फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को मुरैना जिले में हुई घटना में चीते पर हमला किया गया था। हालांकि, उन्होंने हमले का स्थान बमोरी गांव के बजाय जिले का कोई अन्य क्षेत्र बताया।

वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताया है। उनका कहना है कि कूनो के चीतों की निगरानी और ट्रैकिंग की जाती है। इसके बावजूद हमला होना चिंता का विषय है और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

वर्तमान में कूनो नेशनल पार्क में 53 चीते हैं। इनमें से 15 खुले जंगल में घूम रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़