Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
26 Oct, 2026

देवरिया में दुर्गा पूजा मेले में उपनिरीक्षक से धक्का-मुक्की, अज्ञात लोगों पर केस

देवरिया के पथरदेवा में दुर्गा पूजा मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक से धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार के मामले में तरकुलवा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की है।

देवरिया, 26 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा में दुर्गा पूजा मेले के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक के साथ धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना 19 अक्टूबर की देर रात की है। चौकी प्रभारी अनित कुमार राय की शिकायत पर तरकुलवा पुलिस ने सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दशहरा के अवसर पर नगर पंचायत पथरदेवा में दुर्गा पूजा मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ आयोजक तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। देर रात पुलिसकर्मियों ने उन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा तो कुछ लोग नारेबाजी करने लगे।

उपनिरीक्षक अनित कुमार राय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र होने लगी। इसके बाद जब वह वहां से निकलने लगे तो भीड़ में मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने पीछे से उन्हें धक्का दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। भीड़ अधिक होने के कारण उस समय संबंधित लोगों की पहचान नहीं हो सकी।

घटना के कुछ दिन बाद इससे जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग उपनिरीक्षक के साथ धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अनित कुमार राय ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब प्रसारित वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़