Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Oct, 2026

भोपाल में कृषि भूमि की रजिस्ट्री के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी, आरोपित गिरफ्तार

भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 30 लाख रुपये लेने और जमीन का सौदा पूरा नहीं करने के आरोप में पुलिस ने लक्ष्मण सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया, न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

भोपाल, 26 अक्टूबर।
राजधानी में कृषि भूमि की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गुनगा थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीन बेचने का अनुबंध कर बयाना राशि लेने के बाद भी न तो भूमि की रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम लौटाई गई। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दो भूखंडों की जमीन खरीदने का हुआ था अनुबंध

पुलिस के अनुसार, बावड़िया कलां स्थित महेंद्र टाउनशिप फेज-2 निवासी दीपक मिश्रा ने 8 अगस्त 2026 को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ग्राम पीपलखेड़ा में स्थित दो भूखंडों की कुल 2.577 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदने के लिए लक्ष्मण सिंह राजपूत से अनुबंध किया था। सौदे के तहत उन्होंने 30 लाख रुपये बयाना राशि के रूप में दिए थे।

15 लाख रुपये नकद और इतनी ही रकम चेक से दी

शिकायत में बताया गया कि दीपक मिश्रा ने 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से और शेष 15 लाख रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी लक्ष्मण सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब फरियादी ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपित ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

दस्तावेजों की जांच के बाद गिरफ्तारी

पुलिस ने विक्रय अनुबंध, बैंक विवरण और अन्य दस्तावेजों की जांच करने के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 44 वर्षीय लक्ष्मण सिंह राजपूत को ग्राम पीपलखेड़ा से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने प्राप्त रकम खर्च करना बताया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़