Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पश्चिम बंगाल
26 Oct, 2026

काली पूजा और छठ पर सुरक्षा कड़ी करेगी बंगाल सरकार, बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक

चोरबागान की घटना के बाद पश्चिम बंगाल सरकार काली पूजा और छठ के दौरान सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों पर बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक करेगी।

कोलकाता, 26 अक्टूबर।

चोरबागान में हुई घटना से सबक लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने काली पूजा और छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारों के समय किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने के उद्देश्य से बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

यह बैठक राज्य सचिवालय नवान्न में होगी। इसमें त्योहारों के दौरान सुरक्षा इंतजामों और भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए पहले से तैयारी करना है।

बैठक में विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे। इस दौरान काली पूजा और छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी उपायों की समीक्षा की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़