Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
26 Oct, 2026

भोपाल में आबकारी विभाग की छापेमारी, 1600 लीटर हाथ भट्ठी शराब और लहान जब्त

भोपाल में आबकारी विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 1600 लीटर हाथ भट्ठी शराब और लहान बरामद किया तथा एक दिन में 30 से अधिक प्रकरण दर्ज किए।

भोपाल, 26 अक्टूबर।
राजधानी में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने रविवार रात विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान 1600 लीटर हाथ भट्ठी शराब और लहान बरामद किया गया। विभाग ने एक ही दिन में 30 से अधिक प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के तहत होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य संदिग्ध स्थानों की जांच की गई।

कई क्षेत्रों में पहुंचीं आबकारी विभाग की टीमें

उपायुक्त आबकारी केसी अग्निहोत्री और सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र कुमार धाकड़ के निर्देश पर नियंत्रक वर्षा उइके ने अलग-अलग टीमों को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। रविवार रात इन टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी शेखर लिखार ने भीमनगर की झुग्गी बस्ती में कार्रवाई की। वहीं, सीमा कशीसिया ने टीला जमालपुरा क्षेत्र में जांच के दौरान रमेश अडवाणी को ऑटो में देशी शराब ले जाते हुए पकड़ा।

टंकियों में मिली 1600 लीटर शराब और लहान

आबकारी उप निरीक्षक स्वाति बघेल ने ग्राम बगोनिया में दबिश दी। यहां राहुल पिता प्रेम अहिरवार के पास से 1600 लीटर हाथ भट्ठी शराब और लहान बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपित ने टंकियों में पानी की जगह शराब भरकर रखी थी। विभाग ने इस मामले में भी कार्रवाई की।

होटल और रेस्टोरेंट में भी जांच

सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रीति उइके की टीम ने बैरागढ़ क्षेत्र में भोपाल-इंदौर मार्ग पर स्थित होटल रौनक, पटेल, द आर्क, किंग्स, क्लब कबाना और बिग चिल में जांच की।

इसी तरह शरद मिश्रा और उनकी टीम ने एमपी नगर के होटल दिल्ली दरबार, होटल वाइड, होटल एवेन्यू और अरेरा कॉलोनी स्थित कुसीन कल्चर में कार्रवाई की। इन जांचों के दौरान 26 प्रकरण दर्ज किए गए।

आबकारी विभाग ने शहर के अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई की।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़