Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
26 Oct, 2026

मध्य प्रदेश में पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों पर सख्ती, निजी घर से नहीं चला सकेंगे कार्यालय

मध्य प्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को अब पंचायत या सामुदायिक भवन में बैठकर काम करना होगा, वहीं सरकारी सामग्री का भौतिक सत्यापन और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच भी की जाएगी।

भोपाल, 26 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों के लिए कार्यालय संचालन के नियम सख्त किए गए हैं। अब वे निजी निवास से सरकारी कार्यालय नहीं चला सकेंगे। कर्मचारियों को कार्यालयीन दिवस में पंचायत भवन या सामुदायिक एवं बहुउद्देशीय भवन में बैठकर काम करना होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इस व्यवस्था के पालन को लेकर सभी कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

विभागीय निरीक्षण और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान सामने आया कि कई पंचायतों में कर्मचारी निर्धारित पंचायत भवन के बजाय निजी घरों या अन्य स्थानों से काम कर रहे हैं। पंचायतों के लिए खरीदे गए कंप्यूटर, फर्नीचर, टेलीविजन और अन्य सरकारी सामान भी निजी अथवा अनुपयुक्त स्थानों पर रखे मिले। इसके अलावा, कार्यालयीन समय में कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं।

पंचायत भवन में नियमित कार्यालय संचालन अनिवार्य

विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जिन पंचायतों में भवन उपलब्ध हैं, वहां निर्धारित समय पर नियमित रूप से कार्यालय संचालित किए जाएं। यदि पंचायत भवन अधूरा, जर्जर या कामकाज के लिए अनुपयुक्त है, तो सामुदायिक अथवा बहुउद्देशीय भवन में कार्यालय चलाया जाए। निजी निवास से कार्यालय संचालित करने की अनुमति नहीं होगी।

सरकारी सामग्री का होगा भौतिक सत्यापन

पंचायतों में उपलब्ध फर्नीचर, सूचना प्रौद्योगिकी उपकरण, टेलीविजन और अन्य सरकारी सामग्री का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए सभी वस्तुओं का विवरण भंडार पंजिका में दर्ज करना होगा, ताकि सरकारी सामान की उपलब्धता और स्थिति का रिकॉर्ड रखा जा सके।

खंड पंचायत अधिकारियों और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़