Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शेयर बाज़ार
11 Nov, 2026

भाई दूज पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, 1,960 रुपये तक हुआ सस्ता; चांदी स्थिर

भाई दूज के मौके पर देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में 1,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है, वहीं चांदी के भाव लगातार दूसरे दिन स्थिर बने हुए हैं।

नई दिल्ली, 11 नवंबर।

भाई दूज के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की चमक कुछ फीकी पड़ गई है। चेन्नई को छोड़कर देश के अधिकांश शहरों में सोने के दाम 1,770 रुपये से लेकर 1,960 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ गए हैं। चेन्नई में भी सोने की कीमतों में 450 से 490 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है।

ताजा गिरावट के बाद देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,42,680 रुपये से 1,44,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,30,790 रुपये से 1,32,110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बना हुआ है। चांदी की कीमत दिल्ली में सोमवार के स्तर पर कायम है और यह 2,04,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का दाम 1,30,940 रुपये दर्ज किया गया है। मुंबई में दोनों श्रेणियों की कीमत क्रमशः 1,42,680 रुपये और 1,30,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,42,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

चेन्नई के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,32,110 रुपये दर्ज किया गया है। कोलकाता में दोनों श्रेणियों के दाम क्रमशः 1,42,680 रुपये और 1,30,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,42,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 1,30,840 रुपये दर्ज की गई है।

जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,42,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,30,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना में भी दोनों श्रेणियों के भाव क्रमशः 1,42,730 रुपये और 1,30,840 रुपये प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में भी सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई है। इन राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना इन तीनों शहरों में 1,30,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

|
वीडियो फीचर

सोनिया गांधी की किताब पर रामेश्वर शर्मा का हमला, बोले- जो राम का नहीं, वो हमारे काम का नहीं


भोपाल स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर! आदमपुर कचरे ने बिगाड़ी शहर की पहचान

दीपावली पर 11 गांवों में पहुंचे CM मोहन यादव, किसानों और ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात

कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत! 137 दवाओं के दाम 96% तक घटे

7 दिसंबर से शुरू होगा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 5 दिन तक चलेगी सदन की कार्यवाही

गोवर्धन पूजा पर उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, सिंहस्थ के लिए ₹800 करोड़ के विकास कार्यों की तैयारी

आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

15° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़