Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
11 Nov, 2026

गरीबों और जनजातीय नेतृत्व को कांग्रेस स्वीकार नहीं कर पा रही: धर्मेंद्र प्रधान

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने अनुगोल की पदयात्रा में कांग्रेस पर तुष्टीकरण, लोकतंत्र विरोधी रवैये और गरीबों व जनजातीय समाज के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया।

भुवनेश्वर, 11 नवंबर।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर गरीबों और जनजातीय समाज से उभरने वाले नेतृत्व को स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाया है। बुधवार को अनुगोल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर अराजकता, भ्रष्टाचार, लोकतंत्र विरोधी रवैये और देश के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया।

प्रधान ने कहा कि जनता कांग्रेस की अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार चुकी है। लगातार चुनावी हार के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता लोकतंत्र, निर्वाचन आयोग तथा संविधान को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ओडिशा में 1998 से 2024 तक हुए चुनावों में जनता ने कांग्रेस को लगातार नकारा है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में भी पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत से ही ओडिशा के जनजातीय परिवार में जन्मी द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति बनीं और साधारण चाय विक्रेता के बेटे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। इसके बावजूद कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व और गांधी परिवार गरीबों तथा जनजातीय समाज से आने वाले नेताओं को सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

प्रधान ने सोनिया गांधी की पुस्तक और उनके पुराने बयानों का जिक्र करते हुए बाबरी ढांचे के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख तथा बाटला हाउस मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों के प्रति कथित सहानुभूति को तुष्टीकरण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के बलिदान तथा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना कांग्रेस के रवैये को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले कुछ नेताओं ने शासन को परिवार की जागीर समझ लिया था। जनता अब ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं कर रही है।

ओडिशा में विकास का उल्लेख करते हुए प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने राज्य में विकास के नए दौर की शुरुआत की है। पांच लाख से अधिक नए लाभार्थियों को पेंशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण और ग्रामीण विकास के काम आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने अराजकता और नकारात्मक सोच के खिलाफ गांव-गांव में जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ढेंकानाल के सांसद रुद्र नारायण पाणि, अनुगोल विधायक प्रताप चंद्र प्रधान, पल्लहड़ा विधायक अशोक महांति, छेंडीपदा विधायक अगस्ति बेहरा सहित कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

|
वीडियो फीचर

सोनिया गांधी की किताब पर रामेश्वर शर्मा का हमला, बोले- जो राम का नहीं, वो हमारे काम का नहीं


भोपाल स्वच्छता पुरस्कार की दौड़ से बाहर! आदमपुर कचरे ने बिगाड़ी शहर की पहचान

दीपावली पर 11 गांवों में पहुंचे CM मोहन यादव, किसानों और ग्रामीणों को दी बड़ी सौगात

कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत! 137 दवाओं के दाम 96% तक घटे

7 दिसंबर से शुरू होगा MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 5 दिन तक चलेगी सदन की कार्यवाही

गोवर्धन पूजा पर उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव, सिंहस्थ के लिए ₹800 करोड़ के विकास कार्यों की तैयारी

आज का राशिफल

कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

15° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़