Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संपादकीय
31 Oct, 2026

पतंजलि में 52वां प्राच्य विद्या सम्मेलन संपन्न, विक्रम संवत अपनाने पर जोर

हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत, योग और सनातन संस्कृति पर विमर्श हुआ।

हरिद्वार, 31 अक्टूबर।
पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 52वां अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया। पतंजलि विश्वविद्यालय, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और भारतीय विद्वत परिषद के संयुक्त आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत, योग, आयुर्वेद, दर्शन और सनातन संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा हुई।

समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सहित देशभर से आए संत, धर्माचार्य और शिक्षाविद शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान 24 विद्वानों को श्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार दिए गए। 35 पुस्तकों का विमोचन हुआ और 92 पुस्तक एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। सम्मेलन अध्यक्ष श्रीनिवास वरखेड़ी ने स्वामी रामदेव को विद्याधिपति-प्रशस्ति-पत्रम भेंट किया। आचार्य बालकृष्ण को महामहोपाध्याय, प्रति कुलपति डॉ. देवप्रिया को महाआचार्या और डॉ. शिवानी वी. को व्याकरण पंडिता सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रो. अरुण रंजन मिश्रा को सम्मेलन का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अपनाने पर जोर

स्वामी रामदेव ने भारतीय पंचांग और विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति अहिंसा, सत्य, सद्भाव और मानव कल्याण का दर्शन है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार तक सीमित न होकर नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का विकास भी होना चाहिए।

सनातन शास्त्र शुद्धि समिति का गठन

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सम्मेलन में विभिन्न मत-पंथों के संतों को एक मंच पर लाकर सनातन शास्त्र शुद्धि समिति का गठन किया गया। भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एनपी सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान में समन्वय पर जोर दिया। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने गुरुकुल शिक्षा को व्यापक स्तर पर अपनाने और 8 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए इसे अनिवार्य करने का सुझाव दिया।

सम्मेलन में 26 राज्यों से 1800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 552 शिक्षक, 467 शोधार्थी और 403 विद्यार्थी शामिल थे। पांच नए शोध विषय जोड़े गए और तीन नई पुरस्कार श्रेणियां शुरू की गईं। तीन दिनों में 100 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। प्रति कुलपति साध्वी देवप्रिया ने सम्मेलन की आख्या प्रस्तुत की।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़