Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
31 Oct, 2026

बैतूल को 443 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

बैतूल में तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3.69 लाख संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक बोनस देने और जिले के लिए 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की जानकारी दी।

बैतूल, 31 अक्टूबर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ‘सच्चा वादा-पक्का काम’ के संकल्प के साथ विकास और जनकल्याण के कार्य कर रही है। गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को बैतूल में आयोजित तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की राशि मिली है और प्रदेश में सिंचाई व बिजली सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सम्मेलन में चार जिलों के 3.69 लाख संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक बोनस दिया गया। अब तक प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों को 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने बैतूल के विकास के लिए 443 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का उल्लेख किया। जनजातीय बेटियों के लिए 50 करोड़ रुपये से कन्या शिक्षा परिसर और छात्रावास बनाया जाएगा। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी देने सहित शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक 85 हजार सरकारी पदों पर नियुक्तियां हुई हैं और एक लाख पदों पर भर्ती जारी है। पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक नियुक्तियां हुई हैं। कर्मचारियों को पदोन्नति और दो प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ भी दिया गया है।

कुकरू खामला में 15 करोड़ रुपये से पर्यटन सुविधाएं बढ़ेंगी और कॉफी बागान लगाए जाएंगे। बैतूल-मुलताई में 24 करोड़ रुपये के कारखाने स्थापित होंगे। बैतूल के लिए प्रमुख घोषणाओं में नल-जल योजना के लिए 50 करोड़, गीता भवन और हाट बाजार के लिए 15 करोड़, सड़क चौड़ीकरण के लिए 47 करोड़ तथा चार जलाशयों के निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये शामिल हैं। रामघाटी मध्यम सिंचाई परियोजना पर 154 करोड़ रुपये खर्च होंगे। घोड़ाडोंगरी में बैराज और जलाशय बनेंगे।

सरकारी हाईस्कूलों में 50 करोड़ रुपये से सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फुटबॉल टर्फ और खेल परिसर बनाए जाएंगे। जनजातीय संग्रहालय, ताप्ती सफारी गेट और तितली उद्यान भी विकसित होंगे। मुख्यमंत्री ने पशुपालन, दूध उत्पादन, श्रीअन्न की खेती और दूरस्थ गांवों तक परिवहन सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़