Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
असम
31 Oct, 2026

शिक्षा-उद्योग साझेदारी से बढ़ेंगे कौशल और रोजगार: असम राज्यपाल

नगांव विश्वविद्यालय में उद्योग-अकादमिक सम्मेलन के समापन पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप बनाने और युवाओं में कौशल, नवाचार व उद्यमिता बढ़ाने पर जोर दिया।

गुवाहाटी, 31 अक्टूबर।

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने शिक्षा और उद्योग जगत के बीच मजबूत साझेदारी की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे नवाचार, कौशल विकास, अनुसंधान और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राज्यपाल शनिवार को नगांव विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय उद्योग-अकादमिक सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

आचार्य ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप अधिक व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी बनाया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कामकाज से जुड़े कौशल भी हासिल होंगे।

उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, स्वचालन और डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रमों में समयानुकूल बदलाव करने और प्रशिक्षण सुविधाओं को आधुनिक बनाने का आग्रह किया, ताकि युवा नई तकनीकों के अनुरूप तैयार हो सकें।

राज्यपाल ने जागीरोड की सेमीकंडक्टर परियोजना, धुबड़ी के ताप विद्युत संयंत्र और नामरूप के अमोनिया-यूरिया उर्वरक संयंत्र का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से असम में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

आचार्य ने युवाओं से नवाचार, व्यावहारिक कौशल और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा संस्थानों और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल को राज्य के विकास तथा युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़