Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
31 Oct, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी ने एकता नगर की वामन वृक्ष वाटिका का किया भ्रमण

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर की वामन वृक्ष वाटिका का भ्रमण किया और 65 प्रजातियों के 1,147 लघु वृक्षों, बोन्साई कला तथा पर्यटकों के लिए विकसित सुविधाओं का अवलोकन किया।

एकता नगर, 31 अक्टूबर।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में एकता नर्सरी के पास विकसित ‘वामन वृक्ष वाटिका’ का भ्रमण किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उनके साथ मौजूद रहे।

वाटिका में पारंपरिक विधियों से तैयार 65 प्रजातियों के 1,147 लघु वृक्ष प्रदर्शित किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने ई-कार्ट से उद्यान का भ्रमण कर समत्व वाटिका, जेन गार्डन और विभिन्न बोन्साई वृक्षों का अवलोकन किया।

बोन्साई कला और पारंपरिक तकनीकों की जानकारी ली

भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री ने उद्यान के व्याख्या केंद्र में भारत से वैश्विक बोन्साई कला तक की यात्रा, पारंपरिक तकनीकों और आभासी भ्रमण पर आधारित दृश्य-श्रव्य प्रस्तुति देखी। इसके बाद उन्होंने बोन्साई प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण किया।

यहां स्थानीय महिला कारीगरों द्वारा छोटे आकार के वृक्ष तैयार करने की प्रक्रिया को देखा और उनसे बातचीत कर उनके कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

पर्यटकों के लिए विकसित की गईं विशेष सुविधाएं

प्रधानमंत्री ने वाटिका में पर्यटकों के लिए तैयार की गई विभिन्न सुविधाओं का भी जायजा लिया। इनमें झरने, फव्वारे, तालाब, दृश्यावलोकन स्थल, गज़ेबो, स्मृति चिह्न की दुकान और बच्चों के लिए विशेष खेल क्षेत्र शामिल हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से पर्यटकों को प्रकृति, कला और आध्यात्मिकता का अनुभव कराने का प्रयास किया गया है।

भारतीय प्राचीन कला से प्रेरित है वाटिका

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस पर 18.68 करोड़ रुपये की लागत से 13,885 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित इस वाटिका का लोकार्पण किया था।

यह उद्यान भारत की प्राचीन वामन वृक्ष कला और भगवान विष्णु के वामन अवतार से प्रेरित है। मान्यता के अनुसार, भारत में ईसा पूर्व 2000 से विकसित इस लघु वृक्ष कला का उल्लेख ‘विष्णु पुराण’ और ‘वृक्षायुर्वेद’ में मिलता है। समय के साथ यह कला चीन में ‘पुन त्साई’ और जापान में ‘बोन्साई’ के नाम से प्रसिद्ध हुई।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़