Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
31 Oct, 2026

सोनपुर मेले की तैयारी तेज, यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हरिहरनाथ सोनपुर मेले को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सारण प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा कर समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।

सारण, 31 अक्टूबर।

विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ सोनपुर मेला के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मेला क्षेत्र और वहां पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत सुविधाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने जेपी सेतु पर यातायात सुचारू रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए। शनिवार और रविवार को तीनों पालियों में पर्याप्त बल रहेगा। पटना और वैशाली प्रशासन के साथ संयुक्त यातायात योजना तैयार कर अभ्यास भी कराया जाएगा। आपात स्थिति या विशिष्ट व्यक्ति के आवागमन से एक घंटा पहले वैकल्पिक मार्ग लागू होंगे। पहलेजा घाट और कालीघाट पर एसडीआरएफ की दो-दो टीमें तैनात रहेंगी।

मेला क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए नगर कार्यपालक पदाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मंदिर प्रवेश द्वार से नखास क्षेत्र तक एलईडी और झालर लाइटें लगेंगी। छह नवंबर तक खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक करने का लक्ष्य है। नियमित सफाई, पेयजल के लिए स्टैंड पोस्ट और सार्वजनिक शौचालयों के जीर्णोद्धार के निर्देश भी दिए गए हैं। संपर्क सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए सात अस्थायी स्वास्थ्य शिविर चौबीसों घंटे संचालित होंगे और नौ स्थानों पर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। पशु बाजार में पेयजल, जल निकासी और पशु चिकित्सा दल की व्यवस्था रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सोनपुर आइडल और प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया है। सूचनाओं के प्रसार के लिए मेला दर्पण शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुविधाजनक अनुभव देने को प्राथमिकता बताया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़