Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
02 Nov, 2026

जबलपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा आज, मुख्यमंत्री सहित कई नेता होंगे शामिल

भाजपा की जबलपुर में आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है।

जबलपुर, 02 नवंबर।

भारतीय जनता पार्टी सोमवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ संकल्प के साथ शहर में विशाल पदयात्रा निकालेगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह शामिल होंगे।

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पदयात्रा दोपहर 3 बजे शहीद स्मारक, गोल बाजार से शुरू होगी। यहां से यात्रा मालवीय चौक, लॉर्डगंज, बड़ा फुहारा, तुलाराम चौक और करमचंद चौक से होते हुए मालवीय चौक पहुंचेगी। इसके बाद पदयात्रा वापस शहीद स्मारक, गोल बाजार पर समाप्त होगी।

आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सांसद आशीष दुबे और राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि भी शामिल होंगे।

इसके अलावा जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद आलोक संजर, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु और अभिलाष पांडे की सहभागिता रहेगी। मेला एवं तीर्थ प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया, जबलपुर जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल भी पदयात्रा में मौजूद रहेंगे।

पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुख, शहर के गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति भी यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन में करीब एक लाख लोगों के भाग लेने की संभावना जताई गई है।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़