Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संगीत व नृत्य
02 Nov, 2026

शाहरुख के जन्मदिन पर ‘किंग’ का रोमांटिक गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज

शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर फिल्म ‘किंग’ का पहला रोमांटिक गीत ‘तू मिल जाए’ जारी हुआ, जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ उनकी जोड़ी नजर आ रही है।

मुंबई, 02 नवंबर।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने 61वें जन्मदिन पर प्रशंसकों को खास सौगात दी है। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला रोमांटिक गीत ‘तू मिल जाए’ जारी कर दिया गया है। गीत के वीडियो में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई दे रही हैं। शुरुआत में शाहरुख का संवाद सुनाई देता है, जिसके बाद दीपिका की एंट्री और दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। रिलीज के बाद से ही गीत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

इस गीत को अरिजीत सिंह और मधुबंती बागची ने गाया है। अंतरराष्ट्रीय गायक एड शीरन की आवाज भी इसमें सुनाई देती है। संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है और गीत के बोल कुमार ने लिखे हैं। रोमांटिक धुन के साथ वीडियो में शाहरुख का एक्शन अंदाज भी दिखाया गया है, जिससे गीत में प्रेम और रोमांच का मेल नजर आता है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों में पहले से उत्साह बना हुआ है। शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन तथा सुहाना खान भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। ‘तू मिल जाए’ के साथ दोनों एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़