Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
02 Nov, 2026

चक्रवात मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र में रेड अलर्ट और कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मुरासु के गंभीर तूफान में बदलने के बाद आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा बढ़ गया है, वहीं कई राज्यों में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

नई दिल्ली, 02 नवंबर।

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब अब चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह तूफान कल तड़के गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इसके नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के आसपास पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात के दौरान हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान हवा के झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को आज तक दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में और बुधवार सुबह तक दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

तूफान के प्रभाव को देखते हुए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में आज अत्यंत भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़, केरल, माहे, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने की संभावना है।इसके अलावा कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़