काठमांडू, 3 नवंबर।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री चार और पांच नवंबर को नेपाल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर नेपाली नेतृत्व से चर्चा करेंगे।
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच लंबे समय से मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग आगे बढ़ा है। मिस्री का यह दौरा नियमित उच्चस्तरीय संपर्कों की कड़ी है और इससे व्यापक साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मिस्री अपने नेपाली समकक्ष अमृत राई के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के अलग-अलग पहलुओं और साझा हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
दौरे के दौरान दोनों पक्ष आपसी संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे। मिस्री नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, विदेशमंत्री शिशिर खनाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। वे पांच नवंबर को भारत लौटेंगे।















