Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सरकार व नीतियाँ
03 Nov, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आज समापन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि; प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राज्य अलंकरण समारोह में प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

नवा रायपुर, 3 नवंबर।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के तीन दिवसीय आयोजन का समापन आज नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मैदान में होगा। समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समापन दिवस पर प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं, लोककला, आदिवासी संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य मंच पर पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले और पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी प्रस्तुति देंगे।

शिल्पग्राम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी कला के माध्यम से प्रदेश के लोकजीवन और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाएंगे।

शाम सात बजे से राज्य अलंकरण समारोह आयोजित होगा। इसमें कला, संस्कृति, साहित्य, समाज सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य अलंकरण उन लोगों के योगदान का सम्मान है, जिन्होंने अपने परिश्रम, साधना और सृजन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। इन सम्मानों से नई पीढ़ी को भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़