Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
03 Nov, 2026

छिंदवाड़ा में आज बलराम कृषि महोत्सव, मुख्यमंत्री वर्चुअल संवाद से किसानों को देंगे मार्गदर्शन

कुसमैली कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को आधुनिक खेती और कृषि नवाचारों की जानकारी मिलेगी, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे।

छिंदवाड़ा, 3 नवंबर।

किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और कृषि विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण, कुसमैली में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे।

महोत्सव में किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, नई तकनीकों और कृषि नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपाय बताएंगे।

कार्यक्रम के लिए किसानों का पंजीयन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। दोपहर 1 बजे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और आमंत्रित अतिथियों के उद्बोधन होंगे।

दोपहर 2 से 3 बजे तक मुख्यमंत्री किसानों को वर्चुअल संबोधन देंगे। इस दौरान शासन की किसान हितैषी योजनाओं, कृषि विकास और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से खेती को लाभकारी बनाने संबंधी मार्गदर्शन मिलेगा।

प्रगतिशील किसान और मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

कार्यक्रम के अंतिम चरण में दोपहर 3 से 3:30 बजे तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग की प्रदर्शनी और अमल प्रदर्शन के जरिए भी किसानों को उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिले के किसानों से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इससे किसान कृषि वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन लेकर आधुनिक और उन्नत खेती की पद्धतियां अपनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़