Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
03 Nov, 2026

नर्सिंग पंजीयन पोर्टल महीनेभर से बंद, हजारों अभ्यर्थियों के काम अटके

भोपाल, 03 नवंबर। मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल का पोर्टल करीब एक महीने से बंद होने से हजारों अभ्यर्थियों का पंजीयन अटका है, एनएसयूआई ने सात मांगें रखते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

भोपाल, 03 नवंबर।

मध्य प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल का ऑनलाइन पंजीयन पोर्टल करीब एक महीने से बंद होने के कारण प्रदेश के हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नए पंजीयन सहित आवश्यक प्रक्रियाएं ठप होने से नौकरी, उच्च शिक्षा और अस्पतालों में नियुक्ति की तैयारी कर रहे युवाओं के आवेदन अटके हुए हैं।

मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि गधे के नाम पर पंजीयन प्रमाणपत्र जारी होने का मामला सामने आने के बाद पोर्टल बंद किया गया था। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियां दूर करने और सत्यापन व्यवस्था सुधारने के बजाय इसे लंबे समय तक बंद रखने से वास्तविक अभ्यर्थियों को नुकसान हो रहा है।

परमार के अनुसार, पंजीयन नौकरी और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जरूरी है। पोर्टल बंद होने से नियुक्तियों के अवसर प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एमपी ऑनलाइन और काउंसिल के बीच पोर्टल संचालन की जिम्मेदारी स्पष्ट करने की बात कही।

एनएसयूआई ने रखीं सात मांगें

संगठन ने पंजीयन पोर्टल तत्काल शुरू करने, प्रभावित आवेदकों को शुल्क में छूट देने, प्रमाणपत्र प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और तकनीकी सुरक्षा का स्वतंत्र परीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही अनुबंध की समीक्षा, वैकल्पिक व्यवस्था, पोर्टल शुरू करने की निश्चित तारीख और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी करने की मांग की गई है। रवि परमार ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं होने पर काउंसिल का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़