Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
03 Nov, 2026

मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार की राह, भोपाल में राष्ट्रीय वेबिनार

भोपाल के उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में मशरूम उत्पादन, मूल्य संवर्धन और कृषि उद्यमिता की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया गया।

भोपाल, 03 नवंबर।

विद्यार्थियों, किसानों, शोधार्थियों और युवाओं को मशरूम उत्पादन की आधुनिक विधियों, मूल्य संवर्धन और कृषि उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल के कृषि विभाग ने मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया। इसका विषय सतत मशरूम उत्पादन, मूल्य संवर्धन और कृषि व्यवसाय विकास रहा।

कार्यक्रम के दौरान जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान और उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत कृषि विद्यार्थियों के प्रशिक्षण, कौशल विकास, अनुसंधान और व्यावहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित किया जाएगा। वेबिनार में देशभर से करीब 300 विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों, किसानों और कृषि उद्यमियों ने ऑनलाइन भाग लिया।

मुख्य अतिथि वाल्मी की निदेशक सरिता बाला ओम प्रजापति रहीं। पहले तकनीकी सत्र में डॉ. एम. पी. ठाकुर ने मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण और कृषि व्यवसाय की संभावनाओं पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में डॉ. अखिलेश कुमार पांडेय ने मशरूम के पोषण महत्त्व, जैविक उपयोग और विपणन से जुड़ी संभावनाओं व चुनौतियों पर चर्चा की।

तीसरे सत्र में छिंदवाड़ा के मशरूम उद्यमी देवरत्न उइके ने उत्पादन प्रक्रिया, सामग्री, माध्यम तैयार करने और बीज के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। अंतिम सत्र में सफल उत्पादकों ने अपने अनुभव साझा किए और मशरूम को स्वरोजगार तथा आय बढ़ाने का माध्यम बताया। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़