Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
दक्षिण एशिया
04 Nov, 2026

बांग्लादेश में 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, 100 घायल और 40 गिरफ्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा मजदूरों का आंदोलन हिंसक हो गया, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में 100 लोग घायल हुए और 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ढाका, 04 नवंबर।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के मीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में कपड़ा मजदूरों का न्यूनतम मासिक वेतन 30 हजार टका करने की मांग को लेकर जारी आंदोलन मंगलवार को हिंसक रूप ले गया। तीन दिन से चल रहे प्रदर्शन के दौरान मजदूरों और पुलिस के बीच दिनभर टकराव हुआ। शाम को पुलिस ने गिरफ्तारियां शुरू कर दीं। झड़पों में करीब 100 लोग घायल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अशांति फैलाने के आरोप में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

मजदूरों ने आंदोलन के पीछे राजनीतिक साजिश या बाहरी उकसावे की बात को खारिज किया है। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण वे वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शन में बाहरी लोग शामिल होकर माहौल बिगाड़ रहे हैं। देर रात तक 40 लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।

प्रदर्शनकारी शोएब इस्लाम ने कहा कि मजदूर हिंसा या तोड़फोड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी उचित कारण के प्रदर्शनकारियों पर हमला किया। साथ ही चेतावनी दी कि साथियों की मनमानी गिरफ्तारी का विरोध किया जाएगा। मजदूर शेफली बेगम ने भी बाहरी समूहों के उकसावे के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

एक अन्य प्रदर्शनकारी शमीम ने कहा कि सरकार यदि 30 हजार टका न्यूनतम वेतन की घोषणा कर दे, तो आंदोलन तत्काल समाप्त हो सकता है। उनके अनुसार, घोषणा होते ही मजदूर अपने कारखानों में लौट जाएंगे। वहीं, सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि प्रदर्शन में ऐसे लोग शामिल हो गए हैं, जिनका मजदूरों की वेतन संबंधी मांगों से कोई संबंध नहीं है।

ढाका रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक मो. मुस्तफिजुर रहमान ने बताया कि ढाका, मीरपुर, गाजीपुर और नारायणगंज में हुई घटनाओं के सिलसिले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार लोगों में कोई भी कपड़ा कारखाने का कर्मचारी नहीं है। पुलिस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है।

ढाका जिला पुलिस अधीक्षक शमीमा परवीन ने आरोप लगाया कि बुर्का और हेलमेट पहने कुछ लोग मजदूरों को भड़काकर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इन गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराने से जुड़ी जानकारी होने का दावा किया, लेकिन इसके समर्थन में कोई प्रमाण सार्वजनिक नहीं किया।

मीरपुर डिवीजन के उपायुक्त हसन मोहम्मद नाशेर रिकबदार ने वेतन बोर्ड के गठन के बावजूद जारी प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के वेतन में वृद्धि के लिए पहले ही बोर्ड बना चुकी है और वेतन निश्चित रूप से बढ़ेगा। साथ ही चेतावनी दी कि आंदोलन जारी रहने पर पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़