Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
03 Nov, 2026

भोपाल में सफाईकर्मियों का शक्ति प्रदर्शन आज, मांगें नहीं मानीं तो कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

वेतन वृद्धि और नियमितीकरण सहित लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के सफाईकर्मी आज भोपाल के नीलम पार्क में धरना देंगे और मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने पर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

भोपाल, 3 नवंबर।

वेतन बढ़ाने, नियमित करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के सफाईकर्मी मंगलवार को भोपाल में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन (7262) के नेतृत्व में कर्मचारी नीलम पार्क में धरना देंगे। इसमें राजधानी सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों के पहुंचने की संभावना है।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया तो 4 नवंबर से प्रदेश के नगरीय निकायों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के अनुसार, आंदोलन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों सफाईकर्मी और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। वेतन वृद्धि और नियमितीकरण सहित कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मुद्दों पर पहले भी आंदोलन किए गए, लेकिन समाधान नहीं निकलने के कारण अब प्रदेशव्यापी धरने का निर्णय लिया गया है।

मांगों पर निर्णय नहीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि मंगलवार के धरने के दौरान सरकार की ओर से मांगों के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल होगी। यदि कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 4 नवंबर से सभी नगरीय निकायों के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

कचरा गाड़ियों से प्रचार पर आपत्ति

प्रदर्शन से पहले सोमवार को भोपाल में सरकारी कचरा संग्रहण वाहनों पर लगे लाउडस्पीकर से आंदोलन के प्रचार का मामला भी सामने आया। इस संबंध में नगर निगम अधिकारियों तक शिकायत पहुंची है।

बताया गया कि यूनियन के आंदोलन की जानकारी सरकारी कचरा गाड़ियों के जरिए प्रसारित की जा रही थी। इस पर आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि नगर निगम के संसाधनों का उपयोग किसी कर्मचारी संगठन के आंदोलन के प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़