Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सेलिब्रिटी गॉसिप
03 Nov, 2026

सीबीएफसी की नई गाइडलाइन पर हनी त्रेहान नाराज, बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला

फिल्म 'सतलुज' के निर्देशक हनी त्रेहान ने सीबीएफसी की नई प्रमाणन गाइडलाइन को कायरता और तानाशाही बताते हुए विरोध जताया है तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल उठाए हैं।

मुंबई, 03 नवंबर।

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के निर्देशक हनी त्रेहान ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के नए निर्देशों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन बदलावों को कायरता और तानाशाही का प्रतीक बताते हुए देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर चिंता जताई है।

हनी त्रेहान ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कहा कि बोर्ड की नई व्यवस्था लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उनके अनुसार, ये निर्देश देश में बढ़ती असहिष्णुता और अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम लगाने की प्रवृत्ति को दर्शाते हैं।

निर्देशक की यह नाराजगी ऐसे समय सामने आई है, जब उनकी फिल्म 'सतलुज' को प्रमाणन और कानूनी प्रक्रियाओं के कारण लंबे समय तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद फिल्म इसी साल ओटीटी मंच जी5 पर रिलीज हुई थी। हालांकि, रिलीज के महज दो दिन बाद ही इसे मंच से हटा दिया गया था।

गौरतलब है कि सीबीएफसी ने 2 नवंबर को फिल्म निर्माताओं के लिए नई सलाह जारी की थी। इसके अनुसार, अब अधूरी फिल्मों को प्रमाणन के लिए बोर्ड के पास भेजने की अनुमति नहीं होगी। फिल्म में सभी दृश्य, ग्राफिक्स, गाने, पार्श्व संगीत और अन्य तकनीकी कार्य पूरी तरह तैयार होने चाहिए।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन या प्रचार के दौरान फिल्म के लिए दर्ज किया गया नाम अंतिम नहीं माना जाएगा। समीक्षा के दौरान जरूरत पड़ने पर फिल्म के नाम में बदलाव किया जा सकता है।

नई व्यवस्था के तहत निर्माताओं की ओर से घोषित रिलीज की तारीख को प्रमाणन प्रक्रिया में प्राथमिकता देने का दबाव भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने साफ किया है कि फिल्मों को निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार ही प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़