Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
नेपाल
04 Nov, 2026

प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा की तैयारी, विदेश सचिव विक्रम मिस्री काठमांडू पहुंचे

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे हैं, जहां प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आगामी भारत यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी।

काठमांडू, 04 नवंबर।

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री नेपाल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को काठमांडू पहुंचे। वह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। उनकी इस यात्रा को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के प्रस्तावित भारत दौरे की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मिस्री की यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री शाह की भारत यात्रा की तैयारियों को आगे बढ़ाना और दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत को गति देना है। काठमांडू पहुंचने के बाद वह आज वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

मिस्री की प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अलावा वह विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और अन्य मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे।

इन बैठकों में नेपाल और भारत के आपसी संबंधों, सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों और प्रधानमंत्री शाह की संभावित भारत यात्रा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। अपना दौरा पूरा करने के बाद मिस्री कल भारत लौटेंगे।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़