Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Nov, 2026

शिमला में चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी की जमानत खारिज

शिमला में 10 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए हरियाणा के अंबाला निवासी आरोपी प्रदीप सिंह की जमानत याचिका विशेष न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट ने खारिज कर दी है।

शिमला, 04 नवंबर।

राजधानी शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में अदालत ने आरोपी को बड़ा झटका देते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। हरियाणा के अंबाला जिले के रहने वाले प्रदीप सिंह नामक आरोपी के कब्जे से पुलिस ने करीब 10 ग्राम हेरोइन यानी चिट्टा बरामद किया था, जिसके बाद सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत में मजबूत पैरवी की गई और जांच के दौरान जुटाए गए तमाम वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा तथ्यों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया।

अभियोजन पक्ष के तर्कों और पुलिस द्वारा पेश किए गए ठोस सबूतों पर गौर करने के बाद, विशेष न्यायाधीश सीबीआई कोर्ट शिमला ने 3 नवंबर को सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी की जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया। शिमला पुलिस का इस मामले में कड़ा रुख है और अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के अपराधियों के खिलाफ अदालत में प्रभावी पैरवी कर कानून के दायरे में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाई जा सके।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़