Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
04 Nov, 2026

शिमला के जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर चेकिंग के दौरान पंजाब के लुधियाना निवासी 18 वर्षीय युवक को 33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

शिमला, 04 नवंबर।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुब्बल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस की टीम ने 3 नवंबर को नेहनार-जुब्बल मार्ग पर गश्त व जांच के दौरान पंजाब के लुधियाना निवासी 18 वर्षीय गोविंद नामक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी गोविंद (पिता बालक राम) को बुधवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस अवैध खेप के मुख्य सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। शिमला पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए क्षेत्र में सख्त चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

|
वीडियो फीचर

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के संकल्प के साथ आज भोपाल में निकलेगी BJP की विशाल पदयात्रा


भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़