मुंबई, 04 नवंबर।
गायिका कनिका कपूर और उनके पति, व्यवसायी गौतम हाथीरमानी ने करीब चार साल साथ रहने के बाद अलग होने का निर्णय लिया है। कनिका ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी, हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई। साथ ही प्रशंसकों और करीबी लोगों से इस दौर में उनकी निजता बनाए रखने की अपील की।
कनिका ने अपने संदेश में कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद दोनों ने अलग-अलग राह चुनने का फैसला किया है। साथ बिताए समय के लिए उन्होंने आभार जताया और गौतम के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके इस ऐलान के बाद से यह खबर चर्चा में है।
गौतम से कनिका की यह दूसरी शादी थी। गायिका पहले बता चुकी हैं कि वह गौतम को करीब 15 साल से जानती थीं और शादी से पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। उन्होंने वर्ष 2014 में पहली बार गौतम के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। वर्ष 2020 में उन्होंने दोबारा इस बारे में बात की।
अगस्त 2021 में गौतम ने कनिका को विवाह के लिए प्रस्ताव दिया था। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2022 में लंदन में एक निजी समारोह में शादी की थी।












