Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
स्थानीय समाचार
04 Nov, 2026

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा शुरू, जेपी नड्डा और मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा अटल पथ से शुरू हो गई है, जिसमें जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए।

भोपाल, 04 नवंबर।

भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा बुधवार को टीटी नगर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के पास अटल पथ से शुरू हो गई। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसमें शामिल हुए।

पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे की ओर बढ़ रही है। इससे पहले अटल पथ पर सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश सरकार के मंत्री, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं।

भाजपा ने भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों की सहभागिता का दावा किया है। पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक वर्गों, व्यापारी संगठनों, खेल संस्थाओं और शहर के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी भी प्रस्तावित है।

पदयात्रा के चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था का ध्यान रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़