Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
सेलिब्रिटी गॉसिप
04 Nov, 2026

28 साल बाद फिर साथ दिखेंगे तब्बू और नागार्जुन, ‘किंग 100’ से अभिनेत्री का पहला लुक जारी

तब्बू और नागार्जुन अक्किनेनी करीब 28 साल बाद फिल्म ‘किंग 100’ में साथ नजर आएंगे, जिसका अभिनेत्री के जन्मदिन पर पहला लुक जारी किया गया है।

मुंबई, 04 नवंबर।
अभिनेत्री तब्बू और तेलुगु अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की जोड़ी लगभग 28 साल के अंतराल के बाद फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दोनों आगामी फिल्म ‘किंग 100’ में साथ काम कर रहे हैं। बुधवार को तब्बू के जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया। इससे पहले दोनों 1998 में प्रदर्शित फिल्म ‘आविदा मा आविदे’ में साथ दिखाई दिए थे।

फिल्म में तब्बू ‘महांति झांसी रानी’ की भूमिका निभा रही हैं। जारी वीडियो में वह अलग-अलग साड़ियों में गंभीर और दमदार अंदाज में नजर आती हैं। एक दृश्य में उनका किरदार अपने कार्यालय में शपथ लेते हुए दिखाई देता है। फिल्म के दृश्यों में रहस्य और गहरे माहौल की झलक भी मिलती है।

चर्चा है कि फिल्म में तब्बू का किरदार नकारात्मक हो सकता है, लेकिन निर्माताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

रा कार्तिक के निर्देशन में बन रही ‘किंग 100’ में नागार्जुन और तब्बू के अलावा अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ भी प्रदर्शित होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल सकता है।

|
वीडियो फीचर

Promote this Short @naidunia_live भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम #sports Ask 2 0 Share Remix भोपाल में पहली बार एशियन वूमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026, 6 देशों की टीमें दिखाएंगी दमखम


आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल

IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, 10 हजार कर्मचारी शामिल

देवास में टीआई दिलीप पुरी को अंतिम विदाई

देवास शराब कांड पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस को घेरा

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकास और रोजगार में सबसे आगे होगा MP

आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

19° / 30°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़