‘रामायण’ भारतीय पौराणिक परंपरा और सदियों पुरानी आस्था से जुड़ी महागाथा है। वहीं, ‘ईथा’ एक ऐसी कलाकार के संघर्ष और सफर को दर्शाती है, जिसने तमाम चुनौतियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म के माध्यम से भारतीय कला, परंपरा और कलाकार के जज्बे को सामने लाने का प्रयास किया गया है।
निर्माताओं को उम्मीद है कि ‘रामायण’ के साथ ट्रेलर दिखाए जाने से ‘ईथा’ को व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।











