मुंबई, 05 नवंबर।
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। पति विजय देवरकोंडा के बाद उन्होंने भी सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया और फिल्म से जुड़ी टीम के प्रयासों की सराहना की। रश्मिका ने उम्मीद जताई कि यह महागाथा दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करेगी।
फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के लिए रश्मिका बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने रणबीर को उनके नए किरदार के लिए शुभकामनाएं देते हुए ढेर सारा प्यार भेजा। अभिनेत्री ने साई पल्लवी को माता सीता के रूप में खूबसूरत बताया और यश को रावण की भूमिका के लिए खास संदेश दिया। उन्होंने फिल्म के भव्य निर्माण और टीम की मेहनत, समर्पण तथा रचनात्मकता की प्रशंसा की।
रश्मिका ने निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, संगीतकार एआर रहमान और पूरी टीम को बधाई देते हुए फिल्म की सफलता की कामना की। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। अगले भाग में सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एआर रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है।











